Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग –बागेश्वर उपचुनाव में अब भाजपा को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका।पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल।

उत्तराखंड। खबर बागेश्वर उपचुनाव से बड़ी खबर है कि यहां भाजपा से जुड़े पूर्व विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि कांडा के पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन फिर से थाम लिया है। पूर्व विधायक माजिला कांग्रेस से विधायक रहे तथा कई साल तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन आज प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेस के कई विधायकों के सामने उन्होंने घर वापसी की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में फर्क है। 16 साल में बागेश्वर का कोई विकास नहीं हुआ। जिस कारण वह फिर से कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार रैली निकाली। कांग्रेस ने कहा कि जिस तरह से जनता का समर्थन मिल रहा है उससे कांग्रेस प्रत्याशी की जीत निश्चित है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed