Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग –: चमोली जिले के कर्णप्रयाग- पोखरी मोटर मार्ग की बदहाली से छात्र- छात्राए भी परेशान।लोक निर्माण विभाग का फूंका पुतला

कर्णप्रयाग- पोखरी मोटर मार्ग की बदहाली से छात्र- छात्राए भी परेशान

  • लोक निर्माण विभाग का फूंका पुतला

कर्णप्रयाग- पोखरी मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा हैं। स्थानीय ग्रामीणों के बाद अब राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के छात्र- छात्राएं सड़को पर आने को मजबूर हो गए है। छात्र- छात्राओं का कहना है कि विभाग और ठेकेदार एक दूसरे के चक्कर कटवा रहे है लेकिन समस्या का समाधान नही कर रहे है। वही प्रशासन मौन धरे बैठा है।


शनिवार को कर्णप्रयाग महाविद्यालय के एनएसयूआई से जुड़े छात्र- छात्राओं ने महाविद्यालय से मुख्य गेट तक नारेबाजी करते हुए लोक निर्माण विभाग का पुतला फूंका। छात्र संघ अध्यक्ष आयुष नेगी के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को सड़कों के गढ्ढॊ को सही करने और नालियों को खोलने के लिए कई बार मौखिक और लिखित रूप में बोला जा चुका है। लेकिन विभाग और ठेकेदार एक दूसरे पर के चक्कर कटाव कर गुमराह कर रहा है। नालियों के बन्द होने से नालियों का गंदा पानी मुख्य गेट से होते हुए महाविद्यालय में प्रवेश कर रहा है। वही पानी के कारण आए दिन छात्र- छात्राएं इसमें फ़िसलकर चोटिल हो रहे है। वही गढ्ढॊ का पानी छात्र- छात्राओं पर गिर रहा हैं। लेकिन इसके बावजूद भी विभाग कुछ करने को तैयार नही है। छात्र- छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नही हुआ तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed