August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –अब पहाड़ों में तीन बच्चों की मां को भगा ले गया मुस्लिम युवक। हुआ हंगामा।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि अब उत्तराखंड के पहाड़ों में मुस्लिम समुदाय का एक नाई,तीन बच्चों की मां को भगा ले गया जिसके बाद जमकर हंगामा हो गया। आपको बता दें कि रानीखेत में समुदाय विशेष के युवक के दूसरे समुदाय की महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद बबाल हो गया। आरोप है कि सैलून की दुकान चलाने वाला युवक द्वाराहाट क्षेत्र की तीन बच्चों की मां को अपने साथ ले गया। इससे आक्रोशित बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोपी की दुकान में हंगामा किया।

पुलिस के मुताबिक द्वाराहाट इलाके के एक व्यक्ति ने शनिवार रात को अपनी पत्नी की गुमशुदगी कोतवाली रानीखेत में दर्ज कराई थी। वहीं इसके बाद महिला को रविवार को मो. चांद के साथ पकड़ लिया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि मो चांद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। वही आरोप लगाया कि आरोपी महिला का धर्म परिवर्तन कराने की फिराक में था। वहीं अब मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं महिला को रामनगर नारी निकेतन भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed