August 4, 2026

बड़ी खबर-उत्तराखण्ड की इस बेटी ने ओलंपिक में रचा इतिहास।

उत्तराखंड की बेटी ने ओलंपिक में रचा इतिहास ।भारतीय हॉकी टीम में शामिल उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया ने इतिहास रच दिया है। वंदना कटारिया देश की ऐसी पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं हैं जिसने ओलंपिक्स में हैट्रिक दर्ज की है।आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त मुकाबले में वंदना ने एक के बाद एक तीन गोल करके इतिहास रच दिया। इन गोल की बदौलत भारत ने ये मैच 4-3 से जीत लिया औऱ क्वाटर फाइनल की उम्मीदें कायम रखी। आपको बता दें कि हरिद्वार के रोशनाबाद की रहने वाली वंदना के पिता bhel में कार्य करते हैं। उनके भाई पंकज कटारिया ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि बहन ,भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed