August 4, 2026

बिग ब्रेकिंग -अब चमोली के गौचर मे लगा लव जिहाद का आरोप. दो युवक एक नाबालिक को लेकर आये थे घुमाने फिराने.

चमोली गौचर. एक तरफ उत्तरकाशी के पुरोला मे समुदाय विशेष के युवक द्वारा नाबालिक को भगाने के मामले नें तुल पकड़ा है वहीं अब एक बड़ी खबर आ रही है चमोली जिले के गौचर से है जहाँ उस वक़्त हंगामा हो गया ज़ब दो युवक एक नाबालिक लड़की को रुद्रप्रयाग से गौचर घुमाने लाये थे. स्थानीय लोगो के मुताबिक दो मुस्लिम युवको द्वारा एक नाबालिक को यहाँ घुमाने के बहाने लाया गया था जहाँ वो एक होटल के अंदर जाने की फिराक मे थे… ज़ब लोगो नें उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखा और पूछताछ की जिसके बाद पता चला कि दोनों युवक नाबालिक को यहाँ घुमाने फिराने के बहाने लाये थे. वहीं ज़ब ये खबर बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओं तक पहुँची तो उन्होंने भी मौके पर पहुँचकर जमकर हंगामा काटा. जानकारी के मुताबिक इनमे से एक युवक फरार हो गया है वहीं दूसरे को हिरासत मे लिया गया है वहीं नाबालिक को उसके घर छोड़ दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed