Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग -बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों की बस पलटी कई घायल.


श्रीनगर. एक बड़ी खबर आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर 14.15 बजे एक बस लक्षमोली (कीर्तिनगर) के पास सड़क किनारे गिर गई जिस पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया, तीव्र मोड होने के कारण वाहन बस नं UK 19 PA 2121 अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गयी है, वाहन में सवार सभी लोगों (28) महिला व पुरुष को बाहर निकाला गया और चोटिल (11) व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से निकटतम श्रीनगर अस्पताल में भिजवाया गया। उक्त सवारियां रूद्रप्रयाग से हरिद्वार की ओर जा रही थी। वाहन में सवार सभी घायलों का उपचार किया गया तथा सभी यात्री सुरक्षित हैं।। बस में कुल 28 यात्री (महिला व पुरुष) सवार थे।

घायलों के नाम पता


1.लव कुमार उम्र 64 वर्ष
2.प्रभा उम्र 46 वर्ष

  1. अंजलि उम्र 45 वर्ष
    4 .मेला कुरी उम्र 58 वर्ष
  2. सरस्वती टूपीकर उम्र 55 वर्ष
    6.शोभा उम्र 40 वर्ष
    7.सुदरा उम्र 55 वर्ष
    8.सुधीर अरसुर उम्र 45 वर्ष
    9.गजानंद उम्र 42 वर्ष
  3. चंचल उम्र 65 वर्ष
    सभी निवासी सांगली महाराष्ट्र
    11पारस बिष्ट निवासी कालाढूंगी हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष (क्लीनर)

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed