Recent Posts

September 18, 2026

दुःखद खबर -उत्तराखंड रोडवेज की ओवरस्पीड ने ले ली देहरादून में एक युवती की जान.

देहरादून. एक बहुत ही दुःखद खबर आपको बता दें कि एकबार फिर उत्तराखंड रोडवेज की बस ने गुरुवार सुबह सुबह एक युवती की जान ले ली. आपको बता दें कि सुबह 8:00 बजे प्रीति जगूड़ी पुत्री जयप्रकाश निवासी अजबपुर थाना नेहरू कॉलोनी की स्कूटी नंबर UK07DA6514 को एक रोडवेज बस no UK07PA4421 के चालक द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया गया था। युवती ग्राफिक एरा में शिक्षक थी, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के कारण पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बस चालक मौके से फरार हो था। बस को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed