August 8, 2026

बिग ब्रेकिंग -देहरादून कोरनेशन अस्पताल के बाथरूम में नवजात का शव मिलने से हड़कंप.

देहरादून.
कोतवाली डालनवाला जनपद देहरादून दिनांक 30-09-2022
राजकीय कोरोनेशन जिला चिकित्सालय देहरादून के ANC वॉर्ड के शौचालय के सिस्टन से एक नवजात शिशु का शव होने की सूचना प्राप्त हुई
आज दिनांक 30-09-2022 को कोतवाली डालनवाला पर राजकीय कोरोनेशन जिला चिकित्सालय देहरादून से शौचालय के सिस्टन से एक नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना/मैमो प्राप्त हुया। प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक डालनवाला मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे जहां पर ज्ञात हुआ कि ANC वॉर्ड के शौचालक में बदबू आने पर सफाई कर्मचारी द्वारा शौचालक का सिस्टन चैक किया गया तो उसमें से एक नवजात शिशु का शव मिला। मौके पर पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी। शव अज्ञात शिशु का है जिसको शिनाख्त हेतु चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है एवं शिनाख्त हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बाद पोस्टमार्टम अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed