August 5, 2026

पानी के तेज बहाव में बह गईं महिला

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र के पट्टी नैलचामी के ग्राम सभा जाख निवासी लीला जिनकी उम्र 32 वर्ष थी। वो अपने गांव की ही एक अन्य महिला निकिता के साथ घास लेने जंगल गई थी । जब वो घास लेकर वापस आ रही थी तो उन्हें वापसी में नैलचामी गदेरा को पार करना था इसी बीच लीला देवी और निकिता नाले को पार करने की कोशिश कर ही रही थी कि तभी अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे लीला देवी पानी के तेज बहाव में बह गईं ।

अचानक महिला के बहने से निकिता की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण लोग मौके पर पहुंचे और लीला देवी की तलाश शुरू की इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद टीम ने खोजबीन और बचाव कार्य शुरू किया. खोजबीन के दौरान काफी दूरी पर महिला का शव बरामद हुआ। आजकल पाहाड़ों में लगातार बरसात होने से नदी नाले उफान पर हैं ऐसे में जोखिम उठाना खतरे से खाली नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed