Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग-स्पीकर ऋतु भूषण खंडूड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आपको बता दें कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ यानी कि सीपीए की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति में इंडिया रीज़न के प्रतिनिधि के रूप में ऋतु खंडूड़ी को नामित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकारी समिति में सदस्य के तौर पर नामित होने पर लोकसभा अध्यक्ष एवं सीपीए इंडिया रीजन के अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा यह उनका नहीं बल्कि उत्तराखंड के साथ-साथ देश की प्रत्येक महिला का सम्मान है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीपीए अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारी समिति में इंडिया रीजन से उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के अलावा दो अन्य क्षेत्रीय प्रतिनिधि सांसद अनुराग ठाकुर एवं आसाम के विधानसभा अध्यक्ष सीपीए कार्यकारी समिति में नामित हैं। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को कार्यकारी समिति में 2025 तक 3 साल के लिए नामित किया गया है ।

सीपीए की कार्यकारी समिति सीपीए के नियंत्रण एवं प्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को कौन सा देश मेजबानी करेगा उसका निर्धारण, सीपीए की सम्पत्ति का प्रबंधन, सीपीए सचिवालय के कर्मचारियों का अधिष्ठान संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को करती है ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed