August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-बारिश से चमोली जिले में भारी नुकसान। तस्वीरे देखिये यहाँ।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि कल देर रात हुई बारिश ने चमोली जिले के क़ई इलाकों में भारी तबाही मचाई है।

-मंगलवार रात्रि को हुई बारिश की वजह से जगह जगह भूस्खलन होंने से राष्ट्रीय राजमार्ग बद्रीनाथ बन्द हो गया है जहाँ पुरसाडी के समीप सड़क का एक बड़ा हिस्सा वॉश आउट हो गया है जिससे वैकल्पिक मार्ग सेकोट नन्दप्रयाग के रास्ते आवागमन हो रहा है।

वहीं कर्णप्रयाग सुभाष नगर पैदल मार्ग पर मलबा आने से बन्द हो गया है। कर्णप्रयाग- बद्रीनाथ नेशनल हाईवे उमट्टा धार से पास पहाड़ी से मलबा आने से 2 पोकलैंड मशीने दब गई है। , कर्णप्रयाग के आईटीआई में कई भवनों में बरसात का पानी घुस गया है औऱ लोग जगह जगह फसे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed