August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग- सावधान- मोबाइल फोन चार्जिंग ,टॉर्च आदि की व्यवस्था कर लें। अगले दो दिन बत्ती गुल होने पर हो सकती है भारी दिक्कत ।

उत्तराखण्ड । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि उत्तराखण्ड में दो दिन यानी कि 26 औऱ 27 जुलाई को मध्यरात्री के बाद बिजली व्यवस्था बाधित होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ।दरअसल विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ये परेशानी आ सकती है। ये बात खुद विद्युत कर्मचारी संगठन ने बाकायदा एक संदेश जारी करते हुए कही है।

उत्तराखंड के समस्त सम्मानित नागरिकों से | निवेदन है कि उत्तराखंड विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा 26-27 जुलाई 2021 | मध्य रात्रि 12:00 बजे से होने वाली हड़ताल के मद्देनजर संयुक्त मोर्चा आपसे निवेदन करता है | कि आप सभी लोग अपने अपने स्तर से उचित व्यवस्था करें (जैसे कि मोबाइल फोन की चार्जिंग, टॉर्च इत्यादि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि विद्युत बाधित होने की स्थिति में किसी भी अप्रिय घटना का सामना ना करना पड़े तथा आप | सभी सम्मानित जनता से यह भी निवेदन है कि विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा हड़ताल नहीं करना चाहता है परंतु मोर्चा अपने उचित एवं पूर्व से मिल रही व्यवस्थाओं के हटाए | | जाने पर हड़ताल के लिए बाध्य है अतः आपसे |सभी से निवेदन है कि टॉर्च एवं कैंडल्स की | व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ।धन्यवाद !-: निवेदक 😐 उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed