August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-देहरादून में डबल मर्डर से फैल गई सनसनी। पुलिस जुटी हत्यारो की तलाश में ।

उत्तराखंड – एक बड़ी खबर आपको बता दे की उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज वारदात हो गई है। जी हां आपको बात दे की प्रेमनगर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यहां एक घर से महिला और एक शख्स का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड को अवैध संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। 24 घंटे में यह तीन मर्डर से राजधानी दहल उठी। जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के धोलास इलाके में महिला और नौकर के शव मिले हैं। शव घर में मिले हैं। महिला का नाम उन्नति बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 55 साल है. नौकर श्याम की उम्र 50 वर्ष है। दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में मिले हैं। घटनास्थल पर ही उन्नति शर्मा का पति मिला है। उन्नति शर्मा के पति का नाम संदीप बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. मौके पर एफएसएल की टीम भी है। बताया जा रहाकि उन्नति के पति 40 साल विदेश में रहे हैं । संदीप हालिया दिनों में वापस लौटे हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। घटना प्रेमनगर थानाक्षेत्र की है। बता दें कि देहरादून से सटे विकासनगर से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां एक युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed