August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-बाप नम्बरी, बेटा दस नम्बरी। यहाँ पुलिस भी तब चौंक गई जब बाप बेटा गिरफ्तार हुए नशे की तस्करी में।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि उत्तराखण्ड में आये दिन नशे के सौदागर पकड़े जाते हैं पर वहीं नशाखोरी भी युवाओ में बढ़ती जा रही है। नशे के सौदागरों से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ बाप औऱ बेटा दोनों को तस्करी में गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि चंपावत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहाँ पुलिस ने 09 किलो 200 ग्राम चरस सहित पिता-पुत्र को यहाँ हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि चंपावत जिले के पाटी थाना पुलिस और एडीटीएफ की संयुक्त टीम की कार्रवाई में पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। दोनों के कब्जे से 9 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई है। बता दें कि इससे पूर्व पुलिस की ओर से 1 माह के भीतर चलाए गए अभियान में 20 मामलों में 26 किलो 540 ग्राम चरस बरामद की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन आगे भी जारी रहेगा। पुलिस में अभी 2 दिन पूर्व ही 5 किलो 600 ग्राम चरस के साथ तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed