August 4, 2026

बड़ी खबर – उत्तराखंड के पूर्व कबीना मंत्री की गाड़ी का फटा टायर, 4 लोग घायल।

उत्तराखंड – एक बड़ी खबर आपको बता दे की उत्तराखंड के पूर्व कबीना मंत्री दिवाकर भट्ट 24 सितंबर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाल बाल बचे। हादसा देवप्रयाग के समीप बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंतगाव के समीप हुआ।पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट अपने 3 साथियोंके साथ हरिद्वार कीर्तिनगर जा रहे थे कि तहसीलदेवप्रयाग के पंतगांव के समीप स्कार्पियो UK07DC7204 का अगला टायर फट गया। इससे पहले कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई की ओर जाती, ड्राइवर ने साहस न खोते हुए उसे पहाड़ की ओर मोड़ दिया। इससे गाड़ी सड़क पर ही पलट गई और बड़ा हादसा टल गया।हादसे में घायलों के नाम दिवाकर भट्ट, मनोज भट्ट, कमल राणा, लक्ष्मण बागड़ी हैं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed