August 4, 2026

बिग ब्रेकिंग-उत्तराखण्ड में सियासी हलचल हुई तेज। मंत्री हरकसिंह रावत पहुँचे सीधे गृह मंत्री अमित शाह के पास।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर सियासत के गलियारों से आपको बता दें कि मंत्री हरकसिंह रावत ने जब से दिल्ली में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है तब से सियासी हलचल तेज हो गई है। आपको बता दें कि इस मुलाकात के क़ई मायने भी निकाले जा रहे हैं क्योंकि चुनाव अब बेहद नजदीक हैं।

हाल ही में पार्टी के भीतर पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र से चल रही तनातनी औऱ अन्तर्संघर्ष से भी इसको जोड़कर देखा जा रहा है । सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि चुनावी समीकरणों को लेकर भी यह बातचीत हुई है। वही त्रिवेन्द्र रावत से जो नाराजगी चल रही है उसको भी शीर्ष नेतृत्व के सामने हरकसिंह ने रखा है। आपको बता दें कि चुनाव नजदीक होने के कारण इस मुलाकात के क़ई मायने निकाले जा रहे हैं।

हरकसिंह क्या कोटद्वार ही सीट से चुनाव लड़ेंगे या फिर इस बार भी अन्य सीट से दावेदारी करेंगे ये भी बड़े सवाल हैं। त्रिवेन्द्र रावत से उमेश शर्मा काऊ से लेकर मंत्री हरकसिंह रावत की तनातनी की वजह से पार्टी को क्या नुकसान हो रहा है उस पर भी यहाँ चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed