August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-गढ़वाल के इस क्षेत्र में बन गयी झील । पैदा हो गया बड़ा खतरा। पहले भी आ चुकी यहाँ बाढ़।

उत्तराखण्ड । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि चमोली जिले के नारयणबगड़ के गडकोट औऱ अंगोठ गांव के नीचे भूस्खलन होने के कारण गड़नी नाम के गदेरे में 30 मीटर लंबी औऱ लगभग 15 मीटर चौड़ी झील बन गयी है। यहाँ झील बनने से ग्रामीण खौप के साये में हैं। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गयी है। गडकोट की प्रधान बीना देवी के मुताबिक झील बनने से ग्रामीण ख़ौफ़ज़दा हैं वहीं गांव के नीचे भूस्खलन होने से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों ने झील की तुरन्त निकासी की गुहार प्रशासन से लगाई है लेकिन अभी तक कोई सुध नहीं ली जा रही है। आपको बता दें कि 1992 में भी इसी गदेरे में बाढ़ आ गयी थी जिसमे गढ़ीनी नाम का बाजार तहस नहस हो गया था वही 14 लोगो की मौत भी हो गयी थी। वहीं तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह के मुताबिक आज यानी शनिवार को टीम भेजी जाएगी उसके बाद तत्काल आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed