August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय द्वारा भाजपा जॉइन करने पर आ गया ये बड़ा बयान।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि राजनीतिक गलियारों में हलचल मची थी कि कोंग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय जल्द ही भाजपा में जाने वाले हैं। कुछ दिन पूर्व जब कोंग्रेस के पुरोला विधायक राजकुमार जब भाजपा में गए तो उस वक्त किशोर उपाध्याय का भी दर्द छलका औऱ उन्होंने कहा था कि कॉंग्रेस में उनकी उपेक्षा हुई है। आपको बता दें कि अब किशोर उपाध्याय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भले ही उन्होंने अपनी पीड़ा उस वक्त जाहिर की लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि वो कोंग्रेस छोड़ रहे हैं। उन्होंने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि वो कोंग्रेस के सिपाही हैं औऱ कुछ लोग उनके बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। आपको बता दें कि चुनाव नजदीक आते ही क़ई तरह के समीकरण पल पल में बदल रहे हैं । वहीं भीमताल से निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा के भाजपा में जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया है क्योंकि भाजपा संगठन ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। ।वही बद्रीनाथ के पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी के बारे में भी चर्चाएं चल रही थी कि वो भी जल्द भाजपा का दामन थामने वाले हैं। अब देखना ये होगा कि चुनाव नजदीक आते आते क्या क्या फेरबदल राजनीतिक गलियारों में देखने को मिलते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed