August 7, 2026

बिग ब्रेकिंग- इस कॉलेज में दिनदहाड़े चल गई गोली। छात्र हुआ घायल।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि एक डिग्री कॉलेज में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि बीएसएम डिग्री कॉलेज रुड़की में दिनदहाड़े तीन युवकों ने एक छात्र पर तमंचे गोली मार दी। अचानक गोली लगने से छात्र जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनते ही कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद ओरीपी युवक फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची छात्र को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मनीष सैनी पुत्र सुरेश सैनी निवासी कृष्णानगर गली नंबर-4 रुडक़ी के जांघ में गोली लगी है। वह भगवानपुर क्षेत्र के एक कॉलेज से एलएलबी कर रहा है। फिलहाल विवाद के पीछे कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। छात्र के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस गोली चलाने वाले युवकों की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पहचान करा रही है।तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed