August 5, 2026

दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, तैयारियां तेज

आगामी दो मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए हक-हकूकधारी, तीर्थपुरोहित और कारोबारी धाम पहुंचने लगे हैं। बीते एक सप्ताह में 500 से अधिक लोग केदारपुरी पहुंच चुके हैं जो अपनी दुकान, ढाबा, टेंट सहित अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ाके की ठंड में जुटे हुए हैं। पैदल मार्ग पर भी लोग अपनी दुकानें तैयार करने में लगे हैं। केदारनाथ पहुंचे राकेश नेगी बताते हैं कि वह कैंटीन का संचालन करेंगे जिसके लिए छप्पर तैयार किया जा रहा है। अन्य कई लोग भी टेंट संचालन, दुकान व ढाबे के लिए जगह चिह्नित कर अस्थायी छप्पर व टिन शेड बनाने में जुटे हैं। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष महेश बगवाड़ी का कहना है कि दुकान की साफ-सफाई का काम लगभग पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed