Recent Posts

September 19, 2026

महंगे दाम पर बिकने वाले बैंबू साल्ट के व्यवसायिक उत्पादन की तैयारी

उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद बाजार में काफी महंगे दाम पर बिकने वाले बैंबू साल्ट के व्यवसायिक उत्पादन की तैयारी कर रहा है। परिषद ने बैंबू को प्रोसेस कर बैंबू साल्ट बनाया था, उसमें खनिज तत्वों की जानकारी के लिए एफआरआई और एक निजी संस्थान में भेजा था, उसमें से निजी संस्थान की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में बैंबू साल्ट में कई गुना खनिज तत्व मिलने की बात सामने आई है। बैंबू साल्ट को कोरियन साल्ट भी कहा जाता है। अब उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद ने बैंबू साल्ट को तैयार करने के साथ बेचने की योजना पर काम शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed