Recent Posts

September 19, 2026

दून में डेंगू के छह और मरीज मिले

जिलेभर में सोमवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। इसमें से दो मरीजों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और चार को ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अप्रैल में अब तक डेंगू के 29 मामले सामने आ चुके हैं। 21 अप्रैल को भी छह मरीजों डेंगू वायरस की पुष्टि हुई। इसमें एक मरीज देहरादून के पुराना डालनवाला क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि, अन्य मरीज दूसरे प्रदेश के निवासी हैं। अब तक सामने आए डेंगू के मरीजों में से 14 अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग एकजुट होकर काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed