August 5, 2026

उत्तराखंड में 5700 वक्फ संपत्तियों की होगी गहन जांच पड़ताल, गरीबों को मिलेगा लाभ

संसद में पारित वक्फ कानून में संशोधन विधेयक को लेकर देशभर में छिड़ी चर्चा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया कि उत्तराखंड में इस संशोधन कानून को कड़ाई से लागू कर गरीबों को उनका हक दिलाया जाएगा।
सरकार सुनिश्चित कराएगी कि वक्फ की संपत्तियों का उपयोग गरीब मुस्लिम वर्ग के कल्याण में हो। बिना धार्मिक छेड़छाड़ किए एक-एक इंच भूमि की जांच और देखभाल की जाएगी। इस कड़ी में वक्फ बोर्ड में दर्ज 5700 संपत्तियों की गहन जांच पड़ताल की जाएगी। इसके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed