August 5, 2026

ब्रेकिंग। 38वें राष्ट्रीय खेल में 268 करोड़ की उधारी से छूटे विभाग के पसीने।

उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों की उधारी मामले में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने विभागों के सचिवों को लिखा पत्र है।

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की उधारी से खेल विभाग के पसीने छूट रहे हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 268 करोड़ रुपये की उधारी है। जिसे चुकाने के लिए विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने शिक्षा, उच्च शिक्षा, युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं संस्कृति विभाग के सचिवों को पत्र लिखकर इस वित्तीय वर्ष में खर्च न हुई धनराशि की जानकारी मांगी है। ताकि इसका उपयोग पुनर्वियोग के माध्यम से किया जा सके।

विशेष प्रमुख सचिव खेल ने विभिन्न विभागों के सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर है। आय-व्ययक की मांगे स्वीकृत एवं तत्संबंधी ”विनियोग अधिनियम, 2024 के क्रम में शासन के व्यय में मितव्ययता आवश्यक है। मितव्ययता सुनिश्चित करना केवल वित्त विभाग का ही नहीं बल्कि सभी प्रशासनिक विभागों का भी दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed