August 5, 2026

ब्रेकिंग। तापमान में इजाफा। अभी और बढ़ेगी गर्मी।

उत्तराखंड में पहाड़ी से लेकर मैदानी शहरों में तापमान में इजाफा हो रहा है। कई शहरों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। बिजली कटौती भी लोगों को परेशान कर रही है।
मौसम विभाग की बात मानें तो उत्तराखंड में मार्च का पूरा महीना शुष्क ही गुजरेगा। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का कोई आसार नहीं बन रहा है। उत्तराखंड के कई शहरों में बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed