August 6, 2026

ब्रेकिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन से पर्यटन क्षेत्र को सबसे ज्यादा आस।

उत्तराखंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन से पर्यटन क्षेत्र को सबसे ज्यादा आस है। पर्यटन की प्रमुख एजेंसी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) भी बेहतरी की उम्मीद संजोए हुए है।

पिछले पांच वर्षों में जीएमवीएन ने पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देते हुए अपना टर्नओवर लगातार बढ़ाया है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से स्थिति और बेहतर होगी। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को मुखबा और हर्षिल आ रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के ये दोनों स्थान धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। पूरे क्षेत्र में जीएमवीएन की गतिविधियां बहुत पहले से संचालित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed