August 5, 2026

ब्रेकिंग। यूसीसी पर भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी ।

उत्तराखंड। कई तरह की भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। कहा जा रहा है कि बाहरी लोगों को यहां पंजीकरण कराने से राज्य का निवास प्रमाणपत्र मिल जाएगा। जबकि, गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यूसीसी में निवास प्रमाणपत्र का कोई प्रावधान नहीं है।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में बाहरी लोगों को विवाह का पंजीकरण कराने पर राज्य का निवास प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा। इस तरह की खबरें भ्रामक हैं। इन्हें लेकर शनिवार को गृह विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed