August 5, 2026

ब्रेकिंग। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर कार्यक्रम ।

उत्तराखंड। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्यम विकास संस्थान के सहायक निदेशक अमित मोहन ने योजना के तहत संचालित किए जाने वाले 18 व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराने वाले प्रशिक्षुओं को भारत सरकार की ओर से 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण पूरा होने पर टूल किट व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed