August 5, 2026

ब्रेकिंग। बोले सीएम धामी- पिंडर नदी को कोसी, गरूड़, गोमती से जोड़ना समय की मांग।

उत्तराखंड। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड वनों और प्राकृतिक जलस्रोतों से समृद्ध राज्य है। जलस्रोतों के महत्व की वजह से राज्य में जलस्रोतों को पूजने की परंपरा सदियों से है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिंडर नदी को कुमाऊं मंडल की कोसी, गरूड़ और गोमती नदी से जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने नीति आयोग से केंद्र की नदी जोड़ो परियोजना में इसे शामिल करने का अनुरोध किया। इससे इस क्षेत्र के 625 गांवों के दो लाख लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में नीति आयोग की प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बोल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed