Recent Posts

September 21, 2026

ब्रेकिंग। अवैध निर्माण को किया एमडीडीए ने किया ध्वस्त।

देहरादून। अवैध प्लॉटिंग पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। एमडीडीए की टीम ने सहसपुर और विकासनगर में तीन स्थानों पर 32 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। वहीं, कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एसडीएम विनोद कुमार को खुशहालपुर, लक्ष्मीपुर बालूवाला, दिनकर विहार में बिना नक्शा पास करवाए प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। एसडीएम की ओर से एमडीडीए को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय को कार्रवाई निर्देश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed