Recent Posts

September 18, 2026

ब्रेकिंग। कार्यक्रम में लोनिवि के विरूद्ध हुई नारेबाजी।

साहिया। क्षेत्र के ग्राम बसाया में आयोजित किए गए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों के नहीं पंहुचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क व क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक कराने की मांग भी की।
केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए ग्राम बसाया में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जब यह जानकारी मिली कि निर्धारित 20 विभागों में से सिर्फ 10 विभागों के प्रतिनिधि ही कार्यक्रम में उपस्थित हैं, तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग से भी किसी अधिकारी या कर्मचारी के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहने से ग्रामीणों ने विभाग के विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed