Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग। शीतकाल के लिए बंद होंगे मद्महेश्वर मंदिर के कपाट।

इस वर्ष 20 मई से शुरू हुई द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा में अभी तक 17 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

पंच केदार में द्वितीय भगवान मद्महेश्वर के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बुधवार को शुभ मुहूर्त पर सुबह 8 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। भगवान द्वितीय केदार की चल उत्सव विग्रह डोली अपने मूल मंदिर से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव पर गौंडार गांव पहुंचेगी। 23 नवंबर को द्वितीय केदार शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed