बिग ब्रेकिंग। मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति का 26 नवंबर से आमरण अनशन का एलान।
उत्तराखंड। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दल समर्थन में धरना देंगे। संघर्ष समिति की शहीद स्मारक पर हुई बैठक में बताया गया कि सरकार से 2018 के बाद भूमि कानूनों में हुए संशोधनों को रद्द करने की मांग की गई है।
मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति ने 26 नवंबर से आमरण अनशन का एलान किया है। समिति के संयोजक मोहित डिमरी शहीद स्मारक देहरादून में आमरण अनशन पर बैठेंगे।