August 6, 2026

बिग ब्रेकिंग–मुख्यमंत्री बोले मस्जिद के कागजों की होगी जांच।

उत्तराखंड। उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर जनाक्रोश रैली के दौरान बवाल हो गया था। मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जनाक्रोश रैली में बवाल की घटना के बाद बुधवार को पहली बार उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां के प्रशासन को दोबारा मस्जिद मामले में भूमि अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस भी जांच की जरूरत पड़ेगी, वह की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed