August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग–ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में नाबालिक ने की घर में चोरी।

उत्तराखंड। ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर मे नाबालिग ने अपने ही घर में लाखों की चोरी करा डाली।
मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

चम्पा गैरोला निवासी विवेकानन्द कॉलोनी तल्ला नैग्वाड अपनी बेटी से मिलने देहरादून गई थी। जब वह देहरादून से गोपेश्वर अपने घर लौटी तो घर के दरवाजे का ताला टूटा था। सास के कमरे में बने स्टोर के लॉकर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए गए थे और उनके अपने कीमती आभूषण भी गायब थे। जिनकी कीमत लगभग 35-40 लाख रूपये है। महिला ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed