Recent Posts

September 18, 2026

ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश चंद्र पांडे बने जोशीमठ ज्योतिषपीठ के अवर धर्माधिकारी, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने की घोषणा

ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश चंद्र पांडे बने जोशीमठ ज्योतिषपीठ के अवर धर्माधिकारी, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने की घोषणा…

हरिद्वार: ज्योतिषपीठ बद्रिकाश्रम हिमालय से जुड़ी एक अहम घोषणा के तहत आचार्य डॉ. रमेश प्रसाद पांडे को जोशीमठ स्थित ज्योतिषपीठ का अवर धर्माधिकारी नियुक्त किया गया है।यह घोषणा स्वयं ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हरिद्वार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की।इस दौरान बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी और ज्योतिर्पीठ के मौजूदा धर्माधिकारी जगतंबा प्रसाद सती ने डा. पांडेय का माल्यार्पण कर अभिवादन किया।

ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश प्रसाद पांडे का जीवन बाल्यकाल से ही धर्म, वेद और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पित रहा है। वे लंबे समय से ज्योतिर्मठ की परंपराओं और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।कुछ समय पूर्व ही उन्हें उत्तराखंड विद्वत सभा के संरक्षक का दायित्व सौंपा गया था, जो उनकी विद्वता और आध्यात्मिक योगदान का प्रमाण है।

उनकी इस नई नियुक्ति को लेकर देशभर के धार्मिक विद्वानों और संत समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने आशा जताई है कि डॉ. पांडे अपने ज्ञान और अनुभव से सनातन धर्म और ज्योतिषपीठ की गरिमा को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

यह नियुक्ति न केवल उनके लिए एक सम्मान है, बल्कि यह परंपरागत गुरुकुल संस्कृति और सनातन ज्ञान के संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed