Recent Posts

September 18, 2026

ब्रेकिंग: दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला बुल्डोजर। सीएम पोर्टल पर दर्ज हुई थी शिकायत।

बिग ब्रेकिंग: दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला बुल्डोजर। सीएम पोर्टल पर दर्ज हुई थी शिकायत। प्रशासनिक जांच के बाद देर रात हुई कार्रवाई ।ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता ने की थी सीएम पोर्टल पर शिकायत
खादिम को जारी किया गया था नोटिस ।देर रात दोनो तरफ से रास्ता बंद कर की गई कार्रवाई ।नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, अस्पताल और जिला प्रशासन की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम।

बड़ी खबर । देहरादून के दून अस्पताल स्थित मजार के अतिक्रमण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। आपको बता दें कि मजार के अतिक्रमण को लेकर पूर्व में भी कई शिकायतें की जा चुकी थी।
बता दें कि देहरादून के दून अस्पताल की मजार पर सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी। भूमि जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी।
डेस्क रिपोर्ट–: डेली उत्तराखंड न्यूज।
देहरादून , राजधानी के दून अस्पताल में बनी मजार को लेकर सीएम पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज करते हुए इसे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बताते हुए प्रशासन से इस हटाने की मांग की गई थी। ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता की ओर से ये शिकायत दर्ज किए जाने के बाद डीएम देहरादून द्वारा इस विषय पर एक कमेटी गठित की गई थी।

समिति में उप जिलाधिकारी सदर हर गिरि को भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। जिनके द्वारा राजस्व, नगर निगम, अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों को समिति में शामिल किया गया था। दून अस्पताल की मजार अवैध है या नहीं सरकारी भूमि पर है अथवा नहीं ? इसके निर्माण संबंधी अनुमति ली गई थी अथवा नहीं ? इस बारे में बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी।

इस मजार को लेकर देहरादूनवासियों में तरह तरह की चर्चाएं भी होती रही थी। कोई इसे फकीर तो कोई इसे किसी अन्य तरह की मजार बताता था। यहां बैठे खादिम अस्पताल के मरीजों के बीच जाकर यहां जाकर इबादत करवाने का अंधविश्वास का काम करते थे जिससे अस्पताल प्रशासन भी परेशान था। बताया जाता है कि अवैध रूप से बने इस मंदिर से कई लोग अपना कारोबार चला रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने भी उपचार के दौरान आ रहे व्यवधान पर शासन को पत्र लिख कर इसे यहां से हटाने की मांग की थी।।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed