Recent Posts

September 19, 2026

निकाय चुनाव–:गौचर नगरपालिका चुनाव में भाजपा अनिल नेगी पर खेलेगी दांव!!

गौचर नगरपालिका चुनाव में भाजपा अनिल नेगी पर खेलेगी दांव!!

गौचर। नगर निकाय चुनाव का आगाज शुरू हो गया है।
ऐसे में अब पार्टियां भी ऐसे प्रत्याशियों पर दांव खेलने जा रही हैं जो सीट जितवाने की बखूबी क्षमता रखते हों। वहीं गौचर नगरपालिका चुनाव इस बार भी रोमांचक होने जा रहे हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर मानी जाती है।


आपको बता दें कि भाजपा में भी दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। जिनमें से अनिल नेगी का नाम अभी टिकट की रेस में सबसे आगे चल रहा है। आपको बता दें कि अनिल नेगी वर्ष 2008 से अभी तक तीन बार नगर क्षेत्र के अलग अलग वार्डों से सभासद रह चुके हैं। वहीं भाजपा विधायक अनिल नौटियाल के करीबियों में भी जाने जाते हैं साथ ही जनता के बीच लगातार उपस्थिति और कार्यक्रमों में प्रतिभाग से मजबूत पकड़ भी मानी जाती है।
ऐसे में पार्टी और संगठन के तराजू में अनिल नेगी फिट बैठते हुए नजर आ रहे हैं। अब देखना ये होगा कि पार्टी अंतिम समय तक किसके नाम पर मुहर लगाती है?

NTV पॉलिटिकल सोर्स रिपोर्ट।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed