Recent Posts

September 18, 2026

दुःखद –मंदिर जाने के लिए चप्पल निकाल रही महिला को सांप ने डसा। हुई मौत।

देवप्रयाग में एक महिला को घर की अलमारी के नीचे छिपे सांप ने डस लिया. जिसके बाद परिजन आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी ले गए. जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला चप्पल निकाल रही थी. तभी सांप ने डस लिया.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार यानी 29 जुलाई की सुबह ग्राम पंचायत गोर्थीकांडा के रवाडा तोक में संगीता पत्नी प्रेम सिंह (उम्र 40 वर्ष) को जहरीले सांप ने डस लिया. महिला सावन के सोमवार होने पर देवप्रयाग स्नान और पूजन के लिए जाने वाली थी, लेकिन उससे ही वो सांप का शिकार हो गई.

बताया जा रहा है कि महिला तैयार होने के बाद अलमारी के नीचे रखे चप्पलों को निकाल रही थी. तभी वहां पर छिपे सांप ने उसके पैर के अंगूठे को कई बार डस लिया. महिला ने शोर मचाकर घर वालों को इसकी जानकारी दी. जिस पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. घर से सड़क तक फिर वहां से स्कूटी से महिला को सीएचसी बागी लाने में पौने घंटे का समय लग गया.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed