August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड में पूर्व मंत्री और अधिकारीयों के ठिकाने पर ईडी की रेड।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि देहरादून में ईडी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत प्रदेश के कुछ अधिकारियों के ठिकानों पर रेड की है. जानकारी के अनुसार 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है. इतना ही नहीं उनके सहसपुर स्थित कॉलेज में भी ईडी ने कॉलेज के डायरेक्टर से पूछताछ की है.पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ ही राज्य के कुछ आईएफएस अधिकारियों के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी की खबर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed