August 5, 2026

दुःखद हादसा- गढ़वाल के इस क्षेत्र में वाहन दुर्घनाग्रस्त। दो शिक्षकों की मौत।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी ही दुःखद खबर आपको बता दें कि टिहरी जिले के बालगंगा तहसील के नागेश्वर सौड़-गोना मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग काल का ग्रास बन गए।आपको बता दें कि कल शाम यानी शनिवार को कार सवार दो शिक्षक चमियाला से सरकंडा गांव जा रहे थे तभी अचानक नागेश्वर सौड़ के बुगलीधार के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी गयी। हादसे में प्राथमिक विद्यालय जसपुर घेरका में कार्यरत शिक्षक विजेंद्र सिंह कठैत (45) पुत्र जबर सिंह कठैत, ग्राम प्रहरी विशन सिंह पंवार (50) पुत्र श्रीराम सिंह दोनों निवासी सरकंडा गांव गंभीर रूप से घायल हो गए।राजस्व उप निरीक्षक विनोद रावत और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने घायलों को बड़ी मशक्कत से खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed