August 4, 2026

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखण्ड में यहाँ भाजपा के पदाधिकारियों ने दे दिया इस्तीफा । बताया ये बड़ा कारण।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी आपको बता दें कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे पार्टीयों से नेता भी इधर उधर खिसकते जा रहे हैं।

लेकिन ये जो मामला है इसमे भाजपा से जुड़े दो नेताओ के इस्तीफे के पत्र खूब वायरल हो रहे है जिसमे वो साफ लिख रहे हैं कि जनता के प्रति जो उनकी जवाबदेही है उसमें वो खरा नही उतर पा रहे हैं यानी कि उनके विकासकार्यो में कुछ न कुछ रोड़ा अटक रहा है।

आपको बता दें कि हल्द्वानी में मंगलवार को भाजपा के दो जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और दोनों ने जिलाअध्यक्ष को अपना इस्तीफा प्रेषित भी कर दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी हल्द्वानी उत्तरी मंडल के अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दिया था और उन्होंने मेयर समेत कई पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया था। महिला नेत्रियों ने भी पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद आज मंगलवार को फिर से दो नेताओं ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल समेत पंचायत और पूर्व में ग्राम प्रधान रहे महेश जोशी ने भी जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में मालिकाना अधिकार दिलाने के प्रति जवाबदेही को कारण बताया है। भाजपा के पदाधिकारियों के इस्तीफे से यहाँ हलचल मची हुई है। अब देखना यह होगा कि चुनाव से पूर्व क्या पार्टी इन्हें मना पाती है या नही ??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed