Recent Posts

September 17, 2026

बिग ब्रेकिंग- देहरादून में स्पा सेंटर में चल रही थी जिस्मफरोशी । आपत्तिजनक हालत ने पकड़े गए लोग।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें राजधानी देहरादून से जहाँ मसाज सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा खूब फल फूल रहा है। जब पुलिस ने देहरादून के स्पा सेंटर पर छापा मारा तो कुछ महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। आपको बता दें कि यहाँ चल रहे स्पा सेंटरो में अवैध गतिविधियों के संचालित होने के संबंध में लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी ।

दरअसल स्पा सेंटर आज देह व्यापार के अड्डे बन चुके हैं। जिस पर वरिष्ठ वपुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्पा सेंटरो पर कार्यवाही करने के निर्देशित जारी किए गये। एसपी सिटी व नोडल अधिकारी एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग/ क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी के निर्देशन एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की टीम राजपुर रोड पर स्पा चेकिंग ड्यूटी में थे। मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा डालनवाला पुलिस को साथ लेकर राजपुर रोड पर सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में स्थित व्हाइट लोटस स्पा और एंजल स्पा पर छापेमारी की गई तो एंजेल स्पा के 4 कमरों से 4 महिला व 5 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले और व्हाइट लोटस स्पा से 2 पुरुष व 2 महिलायें आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनो स्पा से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

पूछताछ पर पकड़ी गयी 6 महिलाओं द्वारा बताया गया की वह सभी स्पा में स्पा स्वामी राजा कुरेशी व उसकी पत्नी फ़रहा कुरेशी व उमेर राही के प्रलोभन दे अनेतिक कार्य करती है। उक्त कार्य के बदले मिलने वाले पैसे में से एक फ़िक्स राशि उक्त स्पा स्वामियों को दी जाती है। व्हाइट लोटस स्पा उमेर राही के नाम से रजिस्टर्ड है व एंजेल स्पा फ़रहा कुरेशी के नाम से रजिस्टर्ड है और उक्त तीनो आपस में भी पार्टनर है। स्पा में सन्नी कोरी नामक रिसेपनिस्ट व अंकित कुमार नाम का सर्विस हेतु लड़का है, जिन्हें उक्त अवेध धंधे की पूर्ण जानकारी है व वह दोनो भी इस काम में सहयोगी है। मौके पर पकड़े गए 7 लड़कों द्वारा बताया गया की स्पा में मसाज के बीच में लड़कियों द्वारा अनेतिक कार्यों के लिए प्रलोभन दिया जाता है, जिससे ग्राहकों से पेसे लेकर सम्बंध बनाये जा सके। मौके पर मिली कोई भी लड़की थेरपिस्ट या मसाज से सम्बंधित कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाई । स्पा स्वामी राजा कुरेशी द्वारा आगंतुक रजिस्टर में सभी कस्टमरो की एंट्री नहीं कराई गई है व किसी की भी I’d नहीं ली गई है । अनेतिक कार्यों में सम्मिलित पाए जाने पर उक्त सभी को गिरफ़्तार कर उनके विरुद्ध धारा 3/4/6/7/8 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में थाना डालनवाला में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed