Recent Posts

September 19, 2026

बिग ब्रेकिंग –पहाड़ों की ये बेटी नेशनल लेवल पर खेलेगी फुटबॉल। अंडर 17 में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर।

पौड़ी । उत्तराखंड के पहाड़ों में बेटियां तेजी से स्पोर्ट्स में भी आगे बढ़ रही हैं । पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज कठुली में 11वी कक्षा में पढ़ने वाली मानसी चौहान का चयन राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल अंडर 17 के लिए हुआ है जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
मानसी के पिता मनरेगा में ब्लॉक वर्कर हैं और माता गृहणी। मानसी ने बताया कि जब वो छठवीं कक्षा में पढ़ती थी तभी से उसका रुझान फुटबाल की तरफ हुआ।

आपको बता दें कि ये मैच बिहार के छपरा में दिसंबर में खेला जाएगा। आपको बता दें कि मानसी की इस उपलब्धि से जहां कठूली के छात्र छात्राएं खुश हैं वहीं अध्यापकों ने भी मानसी को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षकों ने बताया कि पहाड़ों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को चुनौती के रूप में लेकर पहाड़ों की बेटियां खेलकूद में भी आगे बढ़ रही हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed