August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –उत्तराखंड के सबसे बड़े रजिस्ट्री प्रकरण मामले के मुख्य अभियुक्त केपी सिंह की जेल में मौत।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि देहरादून के सबसे बड़े फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण मामले के मुख्य अभियुक्त केपी सिंह की जेल में मौत हो गई। सहारनपुर जेल में बंद के. पी सिंह की कल देर रात मौत की खबर सामने आई है लेकिन फिलहाल यह स्पष्ठ नही हो पाया है कि केपी सिंह किसी बीमारी का शिकार हुआ या फिर किसी षड्यंत्र का शिकार हुआ ? क्योंकि यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

लेकिन इतना स्पष्ठ है कि के.पी सिंह अपने साथ कई राज और कई सफेद पोशों के नाम अपने साथ दफन कर गया है क्योंकि देहरादून में हुआ फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण उत्तराखंड के इतिहास का सबसे बड़ा जमीन घोटाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed