Recent Posts

September 20, 2026

अजब गजब –उत्तराखंड के इस गांव में दो महिलाओं का एक जैसा आधार नंबर। दोनो परेशान। नही निकल पा रहा समाधान।

उत्तराखंड के पहाड़ों से एक अजब गजब मामला सामने आया हैं । चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के जलचौरा मल्ला की किरण देवी और मधु देवी का आधार नंबर एक जैसा ही बना दिया गया है। जिससे दोनों के सामने खासी दिक्कतें भी पैदा हो गई हैं । इनमे से कोई भी महिला यदि अपने आधार से लेन देन कर रही है तो इसमें समस्या आ रही है। यदि किरण देवी पैसे निकाल रही हैं तो मधु देवी के खाते से पैसा निकल रहा हैं। यानी कि दोनो के बैंक एकाउंट भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।


दोनो महिलाओं का कहना है कि इसके सुधार के लिए कई बार आधार सेंटर गए लेकिन उसमे अब तक सुधार भी नही हो पा रहा है। दोनों ने ही इसके लिए दिल्ली भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण तक दौड़ लगा दी है लेकिन आधार नंबर ठीक नही हो पा रहे हैं । ऐसे में आखिर कैसे इनकी समस्या का समाधान होगा इसका उत्तर इन्हे नहीं मिल पा रहा है ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed