August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –नर्सिंग भर्ती का रिजल्ट निकला। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 6 महीने के भीतर ही निकाला परिणाम।

उत्तराखंड। प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में युवाओं को नर्सिंग की नौकरी मिलने का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया । सरकार के द्वारा ठोस कदम उठाते हुए चिकित्सा चयन बोर्ड को भी समय से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। अब परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के अस्पतालो में नर्सिंग स्टाफ मिल जाएगा।

आपको बता दें कि नर्सिंग महासंघ के अध्यक्ष हरिकृष्ण बीजलवान ने लगातार युवाओं के हितों के लिए लड़ते हुए नर्सिंग की इस भर्ती के लिए कई दिनों तक आंदोलन भी किए।

वहीं मंत्री धनसिंह रावत द्वारा भी लगातार किए गए प्रयासों के बाद समयबद्ध तरीके से भर्ती का परिणाम घोषित करवाया गया। जिसके बाद अब चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत नर्सिंग अधिकारी में (महिला/पुरुष) डिप्लोमाधारक एवं डिग्रीधारक के रिक्त 1564 पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा घोषित किया जा चुका है।
आपको बता दें कि 01 फरवरी 2023 के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखण्ड के समूह ग के अन्तर्गत “नर्सिंग अधिकारी (महिला / पुरूष) पदों के कुल रिक्त पद 1564 पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।

जिसके बाद 15 मई को अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराये गए डाटा के अनुसार वर्षवार योग्यताक्रम में, जैसा कि अभ्यर्थी द्वारा डिग्री / डिप्लोमा में प्राप्त अंकों से प्रकट हुआ, के आधार पर श्रेणी-उपश्रेणीवार रिक्तियों की संख्या से लगभग डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुए अभिलेख सत्यापन हेतु दिनांक 31 मई, 2023 (बुधवार) से दिनांक 28 जून, 2023 (बुधवार) तक प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड, भवन संख्या 23 लेन नं0 03, शास्त्री नगर, हरिद्वार रोड, देहरादून में आमंत्रित किया गया तथा पत्र संख्या उ०चि०से०च०बो० / परी0 / 11/2023-24/552 दिनांक 17 जून 2023 द्वारा ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा आवेदन करते समय त्रुटिवश आवेदन पत्र में डिग्री / डिप्लोमा उत्तीर्ण वर्ष गलत अंकित किया गया एवं वे अभिलेख सत्यापन हेतु दावा करते है, और वे बोर्ड द्वारा पूर्व में निर्धारित वर्षवार के अनुसार सम्बन्धित वर्ष सम्बन्धित श्रेणी / उपश्रेणी से सम्बन्ध रखते हैं, ऐसे अभ्यर्थियों को दिनांक 30 जून 2023 को अभिलेख सत्यापन हेतु बोर्ड कार्यालय में अभिलेख सत्यापन में सम्मिलित किया गया। जिसके बाद परिणाम निकल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed