Recent Posts

August 26, 2026

बिग ब्रेकिंग –रिलाइंस ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 25 करोड़।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने 25 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का सहयोग के लिए आभार जताया।

देहरादून। रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लिए दिये गये इस सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का आभार व्यक्त किया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी सहायक तनय द्विवेदी एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी.सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रूपये का चेक सौंपा।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में बी.डी.सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । इससे पूर्व बद्री केदार मंदिर समिति में भी बी.डी.सिंह के कार्यकाल में कई उपलब्धियां रही हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed