August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –उत्तराखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में दे दिए सीबीआई जांच के आदेश।

उत्तराखंड । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। बता दें कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हो रहे अवैध निर्माण और पेड़ों के कटान मामले में हाई कोर्ट ने अंतिम निर्णय देते हुए डायरेक्टर सीबीआई दिल्ली को उक्त मामले के जांच के आदेश दिए हैं । अब इसके बाद इससे जुड़े अधिकारियों और नेताओं की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई कर दिया निर्णय ।

याचिकाकर्ता अनु पंत की ओर से अधिवक्ता अभिजय नेगी ने शासन स्तर पर IAS आनंद वर्धन, IFS शुशांत पटनायक, IFS राहुल को भी जांच में सम्मलित करने की दरखास्त कोर्ट से की बता दें कि कोर्ट का विस्तृत निर्णय अभी बाकी है लेकिन इस निर्णय के बाद उत्तराखंड में भी हलचल शुरू हो गई है क्योंकि मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरकसिंह रावत की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed