Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग–: धारी देवी मंदिर से महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग। महिला का फोटो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।

उत्तराखंड। श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर से एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी । महिला कि तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


आपको बता दें कि मंगलवार सुबह धारी देवी मंदिर के पुजारी राजेश पांडे द्वारा मोबाइल नंबर 8937020788 से पुलिस चौकी कलियासौड़ पर सूचना दी गई कि धारी देवी मंदिर प्रांगण से एक अज्ञात महिला द्वारा अलकनंदा नदी में छलांग मार दी गयी है और इस महिला की उम्र 40 से 45 साल के बीच में है वहीं ऑरेंज सूट और लाल पायजामा पहने हुए थी । जिसके बाद थाना श्रीनगर के माध्यम से जल पुलिस और sdrf को तत्काल सूचित किया गया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर और चौकी कलियासौड़ पुलिस बल द्वारा जल पुलिस की सहायता से राफ्ट डालकर महिला का रेस्क्यू किया जा रहा है | साथ ही मंदिर मे लगे कैमरो की सहायता से शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed